Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

अमेठी में पुलिस ने 3 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार...

अमेठी में पुलिस ने 3 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार...
Share
Whatsapp
Publish Date:02 August 2018 06:57 PM

अमेठीः उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पुलिस ने 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 4 मोटरसाइकिल, 10 मोबाइल हैंडसेट और पिस्टल भी बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल 2 बदमाश शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के रघुशुक्ल चौराहे के पास मौजूद है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने एक टीम तैयार की और बाइक सवार बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और 2 हजार रुपए बरामद किया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने एक मकान से चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। 
 

संबंधित ख़बरें