Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

शिकोहाबाद में गोली लगने से हुयी चालक सिपाही की मौत

Share
Whatsapp
Publish Date:11 August 2018 09:28 PM

शिकोहाबाद में गोली लगने से हुयी चालक सिपाही की मौत

दारोगा द्वारा रिवॉल्वर में जंग लगने से साफ करने के दौरान गोली चलने की बताई जा रही बात

मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
👇👇👇👇👇👇👇👇
फिरोजाबाद। आज दोपहर पुलिस की थार मोबाइल कार पर तैनात  निरीक्षक इंद्रजीत, चालक सिपाही शिवकुमार मिश्रा, रेनू चौधरी, रविंद्र के साथ शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय के निकट पहुंचे। सभी लोग कार्यालय के बाहर बड़े तख्त पर बैठे थे। उसी दौरान उप निरीक्षक इंद्रजीत अपनी सर्विस पिस्टल साफ करने लगे। तभी पिस्टल से अचानक चली गोली सामने बैठे ड्राइवर सिपाही 55 वर्षीय शिव कुमार की गर्दन में जा घुसी। गोली लगने से घायल चालक छटपटाते हुए जमीन पर गिर पड़े। 

यह देख मौके पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। तख्त पूरी तरह से खून से सन गया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर विजय कुमार गौतम, सीओ संजय कुमार रेड्डी मौके पर पहुंच गए। घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने मृतक सिपाही के परिजनों को घटना के बारे में अवगत कराया। सूचना से सिपाही के परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते हुए परिजन अस्पताल पहुंचे। एसपी सिटी सहित उत्तर दक्षिण रसूलपुर थानों का पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। फायर ब्रिगेड स्टेशन के प्रभारी आरएल यादव ने बताया कि यहा पर पुलिसकर्मी पैट्रोलिंग कार को फ्रेश कराने के लिए आए थे। सभी फायर ब्रिगेड में बने नियंत्रण कक्ष के बाहर पड़े तख्त पर बैठे हुए थे तभी जोरदार आवाज हुई। बाहर आकर देखा तो हम सभी स्तब्ध रह गए। शिव कुमार खून से लथपथ पड़ा था। सिपाही रेनू चौधरी का कहना रहा कि वे सभी खाना खा रहे थे तभी दारोगा ने रिवॉल्वर निकालकर उसमें जंग लगने की बात कही और उसे साफ करने लग गए। इतनी ही देर में गोली चल गई और बात करते हुये शिवकुमार अचानक हम सब के बीच खून में लथपथ हो गया। फिलहाल सिपाही की मौत के बाद उसके परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है-रिपोर्ट गुलशन कुमार फ़िरोज़ाबाद

संबंधित ख़बरें