Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

बहन के साथ बाइक से आ रहे युवक को गोली मारी

 बहन के साथ बाइक से आ रहे युवक को गोली मारी
Share
Whatsapp
Publish Date:24 August 2018 07:30 PM

सीतापुर। सदरपुर थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर करीब आधा दर्जन हमलावरों ने बहन के साथ बाइक से आ रहे हत्या के आरोप में जेल से छूटकर आए युवक को गोली मार दी। गोली युवक के बाएं हाथ में कंधे के नीचे लगी। गोली की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस घायल को पीएचसी खुरवल ले गई। वहां डॉक्टर न मिलने पर सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर निवासी हसीब का शव गांव से बाहर इसी वर्ष फरवरी माह में जंगल में मिला था। मृतक के परिजनों ने गांव के ही लक्ष्मी पुत्री घूरू, भाई रामपाल, रामप्रकाश, राकेश व कल्लू को नामजद करते हुए धारा 302, 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब करीब 20 दिन पूर्व आरोपी जेल से जमानत पर छूटकर घर आ गए थे। गुरुवार रात करीब नौ बजे रामपाल अपनी बहन लक्ष्मी के साथ बिसवां से बाइक से घर आ रहा था। आरोप है कि गांव से बाहर पहले से घात लगाए बैठे पांच लोगों ने उनपर हमला कर दिया। हमलावरों की एक गोली रामपाल के बाएं हाथ में कंधे के नीचे जा लगी। गोली लगते ही रामपाल जमीन पर गिर गया और लक्ष्मी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। गोली चलने की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस रामपाल को पहले पीएचसी खुरवल लेकर पहुंची। वहां डाक्टर नदारद थे तो पुलिस ने उसे बिसवां सीएचसी में भर्ती करवाया। प्रभारी निरीक्षक सूर्यबली पांडेय ने बताया कि घायल की तहरीर पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 307 आईपीसी व एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

संबंधित ख़बरें