Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

खेल-खेल में आतंकवादी बने बंदर

खेल-खेल में आतंकवादी बने बंदर
Share
Whatsapp
Publish Date:21 July 2018 04:25 PM

फतेहपुरः बंदर फितरत से ही शरारती होते हैं। लोगों को परेशान करने के लिए वो कुछ भी कर जाते हैं। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हुआ। यहां बंदरों को एक बैग मिला, जिसमें बम थे। इसी दौरान एक बम बंदर के हाथ से छूटकर गिरा तो धमाका हुआ। बंदरों को यह अच्छा लगा  और उन्होंने बम नीचे फेंकना शुरू कर दिया। बंदरों की इस शरारत में 3 लोग घायल हो गए। 
फतेहपुर के मनु का पुरवा इलाके में बंदरों को कहीं से एक प्लास्टिक का बैग मिल गया। बैग में सुतली बम थे। एक बम बंदर के हाथ से छूटकर गिरा तो धमाका हुआ। बंदरों को ये खेल बहुत पसंद आया और वो एक-एक करके बम नीचे फेंकने लगे। इस हादसे में एक बच्चे समेत 3 लोग घायल हो गए। घायलों में एक दादा-पोते की जोड़ी भी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इलाके में धमाका होने से आसपास के लोग सहम गए हैं।
अधिकारियों ने बंदरों को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही है। साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल पर जाकर सैंपल भी लिए। इससे पता चल पाएगा कि बम किस तरह के थे। 
 

संबंधित ख़बरें