Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

सुरेन्द्र सिंह ने फिर दिया विवादित बयान...

सुरेन्द्र सिंह ने फिर दिया विवादित बयान...
Share
Whatsapp
Publish Date:01 July 2018 11:01 AM

बलिया: अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी गलियारों में गर्मी बढ़ा दी है। सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर विरोधी पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सहित तमाम लोगों का नार्को टेस्ट करना चाहिए, ताकि पता चल सके कि उनको देश से कितना प्रेम है।
मगहर में मुख्यमंत्री पर उठे टोपी विवाद पर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि योगी ने प्रमाणित कर दिया कि वे राजनीति के बहरूपिया नहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी की राष्ट्रभक्ति एकल है और एक स्थान पर रहेगी। राहुल कभी जनेऊ धारण करते हैं, तो कभी जनेऊ को गाली देते हैं। विधायक ने दावा किया कि मैं आजीवन टोपी नहीं पहनूंगा।
बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दावा किया कि 2019 लोकसभा चुनाव मोदी के चरित्र पर होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास केवल चित्र है, लेकिन भाजपा के पास मोदी का चरित्र है।
 

संबंधित ख़बरें