Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में, 50-50 हजार के 2 इनामी ढेर

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में, 50-50 हजार के 2 इनामी ढेर
Share
Whatsapp
Publish Date:07 July 2018 11:51 AM

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में शनिवार तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में 50-50 हजार रुपए के 2 इनामी बदमाशों को ढेर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक बी पी श्रीवास्तव ने तड़के करीब 2.30 बजे पुलिस टीम रामनगर इलाके में गश्त पर थी। उसी दौरान सूचना मिली कि मोटरसाइकिल सवार बदमाश डकैती डालने के लिए रामनगर इलाके में जा रहे हैं।
इस सूचना पर पुलिस ने बहलौलपुर पुल के पास बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी और भागने का प्रयास करने लगे। बदमाशों की गोली से टिकैतनगर के थाना प्रभारी क़े के मिश्रा,रामनगर के एक एसएसआई और एक कांस्टेबल घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाब में गोली चलाई जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को रामनगर के स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास मिले आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त बरेली निवासी मुशीर और उन्नाव निवासी इब्राहिम के रुप में हुई। दोनों बदमाश घुमंतू बावरिया गिरोह के हैं। इनके खिलाफ डकैती, लूट, हत्या आदि के 18 मामले दर्ज हैं। उनके पास से एक पिस्टल ,एक तमंचा और बड़ी संख्या में कारतूस मिले हैं। इनकी गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और वे खतरे से बाहर हैं।
 

संबंधित ख़बरें