Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

यहां होगा सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह, आशीर्वाद देने आएंगे CM योगी

यहां होगा सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह, आशीर्वाद देने आएंगे CM योगी
Share
Whatsapp
Publish Date:14 April 2018 01:10 PM

मिर्जापुर: यूपी में अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह होने जा रहा है। इससे पहले किसी कार्यक्रम में तीन सौ जोड़ों की शादी हुई है लेकिन यहां यह रिकार्ड टूटेगा।  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिर्जापुर के पुतली घर परिसर में 24 अप्रैल को पांच सौ जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शामिल होंगे। वे वर और वधू को आशीर्वाद देंगे। वैवाहिक कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल पर आ रहे सीएम योगी मिर्जापुर जिले को सौगात भी दे सकते हैं।  शासन ने श्रम विभाग में पंजीकृत कर विंध्याचल मंडल के पांच सौ मजदूरों के पुत्र-पुत्रियों की शादी कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के पंजीकृत मजदूरों से अपने-अपने पुत्र-पुत्रियों की शादी कराने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अब तक पांच सौ से अधिक आवेदन आ चुके हैं। मिर्जापुर के पुतलीघर के मैदान पर 24 अप्रैल को दोपहर दो बजे से 500 जोड़ों की सामूहिक शादी का कार्यक्रम शुरू होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अधिकारी से लेकर भाजपा कार्यकर्ता तक सामूहिक विवाह को धूमधाम से संपन्न कराने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अबतक का यह सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। इससे पहले तीन सौ जोड़ों की शादी हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। इस कार्यक्रम में मंत्रियों का जमावड़ा होगा। अभी तक श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, जिले के प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल, तीनों जनपदों के सांसद, विधायक तथा उप निदेशक श्रम विभाग राजेश द्विवेदी के मौजूद रहने की सूचना मिली है। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के सहयोगी रामकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सामूहिक विवाह में आने पर मुख्यमंत्री जिले को बड़ा सौगात भी दे सकते हैं। 

संबंधित ख़बरें