Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

जान से मारने की धमकी मिली BJP के विधायक को

 जान से मारने की धमकी मिली BJP के विधायक को
Share
Whatsapp
Publish Date:24 May 2018 01:12 PM

सिद्धार्थनगर: केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी भाजपा के नेता कितने सुरक्षित हैं इसका पता सिद्धार्थनगर जिले की इटवा विधानसभा सीट में लग गया, जहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक सतीश द्विवेदी को व्हाट्सएप ग्रुप पर 5 बार 10 लाख रुपए नहीं देने पर परिवार सहित खत्म करने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद भाजपा विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में द्विवेदी ने गोल्हौरा थाने में बुद्ध देश भाई के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है तथा मामले की जांच एसटीएफ और एटीएस ने शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि गोल्हौरा थाना के शनिचरा गांव निवासी द्विवेदी की सुरक्षा में दो गनर पहले से ही तैनात हैं और धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। बताया जा रहा है कि द्विवेदी को गत 19 मई से अब तक 5 बार यह धमकी भरा संदेश मिल चुका है

 

संबंधित ख़बरें