Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

जयमाल के दौरान दूल्हन ने किया शादी से इनकार

जयमाल के दौरान दूल्हन ने किया शादी से इनकार
Share
Whatsapp
Publish Date:05 June 2018 12:17 PM

यूपी के बलिया की एक शादी में उस समय रंग में भंग पड़ गया, जब जयमाल के दौरान दूल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद विवाह समारोह में काफी हंगामा हुआ। अंत में बारात बैंरग लौट गई।     
दरअसल मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव के देवेंद्र कुमार की पुत्री कुसुम की शादी शाहजहांपुर के नदनोपुर थाना क्षेत्र के नवादा रुद्रपुर गांव के निवासी दोदराम गौतम के पुत्र अमित कुमार के साथ तय की गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात आई तो धूमधाम के साथ दरवाजे पर बारातियों की आगवानी के बाद जयमाल की रस्म अदा की जाने लगी। 
इस बीच मंच पर जयमाल के दौरान दूल्हे द्वारा किसी खास रस्म को पूरा करने से मना करने और उसके नशे में होने पर वर-वधू पक्ष में विवाद हो गया। इससे नाराज दुल्हन ने जयमाल स्टेज पर ही शादी से इंकार कर दिया और घर के अंदर चली गई। कुछ लोगों ने मामले में सुलह की कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने नशाखोर दूल्हे से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। 
इसके बाद मामला मनियर थाने पहुंचा और दोनों पक्षों ने पंचायत कर तय शादी को समाप्त कर लिया। उसके बाद बारात बैरंग लौट गई।

संबंधित ख़बरें