Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

सड़क हादसा: 5 की मौके पर दर्दनाक मौत, खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक

सड़क हादसा: 5 की मौके पर दर्दनाक मौत, खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक
Share
Whatsapp
Publish Date:24 June 2018 12:24 PM

महराजगंज(उत्तर प्रदेश): महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र में एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार/रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे कोल्हुई थाना क्षेत्र में गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपरा के पास एक छोटा ट्रक पेट्रोल पंप पर खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। इस हादसे में 4 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 8 लोगों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी लोग आंबेडकर नगर स्थित किछौछा शरीफ से जियारत करके लौट रहे थे। मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस आगे की औपचारिकताएं पूरी कर रही है।
 

संबंधित ख़बरें