Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

देवर के साथ अवैध संबंध का राज जान गया था बेटा, मां ने उतरा मौत के घाट

देवर के साथ अवैध संबंध का राज जान गया था बेटा, मां ने उतरा मौत के घाट
Share
Whatsapp
Publish Date:15 September 2018 04:50 PM

मथुराः अवैध रिश्तों को कायम रखने के लिए कई बार लोग ऐसे कृत्य को अंजाम दे देते हैं, जिसे सुनकर हर कोई आश्चर्य चकित हो जाता है। ऐसी ही एक दिलदहला देने वाली  घटना मथुरा जिले में देखने को मिली है। जहां एक मां ने उसके देवर के साथ अवैध संबंधों के बारे में जान गए 6 साल के अबोध बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं मां जैसे पवित्र नाम को दागदार करते हुए खूनी मां ने बेटे की मौत का मुआवजा भी लेना चाहा।
वहीं संदेह होने पर पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की। जिसके बाद एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने गुरूवार को इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जब जांच में सभी आरोपी निर्दोष साबित होते दिखे तो नादान बालक की इरादतन हत्या की पहेली को सुलझाने के लिए नए सिरे से जांच कराई गई। तब शक की सुई देवर-भाभी की ओर मुड़ने लगी। जिसे मोबाइल सर्विलांस ने भी काफी पुष्ट कर दिया।
उन्होंने बताया कि देवर भाभी से सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरी कहानी समझ में आ गई। मामले बेहद चौंकाने वाला था क्योंकि, इसी वर्ष पिता को खो चुके बच्चे की मां ने उसे केवल इसलिए मार दिया, क्योंकि वह उसके व चाचा के बीच के संबंधों का राज जान गया था। नौहझील क्षेत्र के भैरई गांव में 19 जुलाई को अनुसूचित जाति के परिवार के 6 वर्षीय पुत्र प्रिंस का शव गांव के कुएं में पड़ा मिला। उसकी मां गुड्डी ने गांव के आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसके चलते पुलिस ने 21 अगस्त को एक नामजद आरोपी बच्चू को पकड़कर जेल भेज दिया था।
वहीं उसके खिलाफ कोई सबूत ना मिलने पर इस मामले की दोबारा जांच की गई। तब, गहन विवेचना के पश्चात गुड्डी और उसका देवर आकाश ही दोषी निकले। हत्या की साजिश एवं सरकारी रुपया दिलाने में भागीदार राजाबाबू आजाद अभी पुलिस तलाश कर रही है। 

संबंधित ख़बरें