Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

अन्तर्राज्यीय गिरोह के2 सदस्य गिरफ्तार...

अन्तर्राज्यीय गिरोह के2 सदस्य गिरफ्तार...
Share
Whatsapp
Publish Date:16 July 2018 06:21 PM

अमेठीः यूपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां फर्जी फर्म बनाकर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास पुलिस ने क़रीब डेढ़ लाख की कीमत के सामान और फर्जी कागजात एवं चेक बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा फर्जी फर्म बनाकर राजस्थान के जोधपुर ज़िले के  रामानन्द ट्रेडर्स के प्रोपाइटर नेमी चन्द्र सोलंकी से धोखाधड़ी की गई। आरोपियों ने उक्त फर्म के नाम पर 13 लाख 19 हजार 454 रूपए कीमत की 2 ट्रक मूंगफली मंगाकर 7 लाख 75 हजार रूपए भुगतान करके शेष धनराशि न देने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बताया गया कि आरोपी फर्जी फर्म के नाम पर अलग-अलग फर्मों से धोखाधड़ी करके सामान मंगाकर कुछ रूपये फर्म को दे देता और शेष धनराशि हड़प लेते थे।
प्रभारी निरीक्षक जे.बी. पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में चलाए गए अभियान में दोनों आरोपितों को गिरफ़्तार किया गया हैं।
 

संबंधित ख़बरें