Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

CM योगी ने किया 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का एेलान,मैनपुरी बस हादसा

 CM योगी ने किया 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का एेलान,मैनपुरी बस हादसा
Share
Whatsapp
Publish Date:13 June 2018 12:01 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में हुई बस दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों का समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं।
योगी ने दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। गौरतलब है कि प्रदेश में मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार बस के पलटने से 17 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए।

संबंधित ख़बरें