Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

चावल लदा ट्रक पलटा, चालक घायल

चावल लदा ट्रक पलटा, चालक घायल
Share
Whatsapp
Publish Date:15 July 2018 03:09 PM

बहराइच। रुपईडीहा-बहराइच हाइवे पर नहर के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक के चालक का संतुलन बिगड़ गया जिससे ट्रक पलट गया। इस हादसे में चालक घायल हो गया। ट्रक पर लदी बोरियां हाईवे पर बिखरने से यातायात ठप हो गया। घायल को निजी क्लीनिक पर ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ कराकर यातायात बहाल कराया। लखनऊ से ट्रक पर चावल लोड कर शनिवार की सुबह लगभग दस बजे रुपईडीहा लाया जा रहा था। जैसे ही ट्रक रुपईडीहा थाने के बाबागंज से आगे नहर के पास पहुंचा। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गया। इस हादसे में चालक थाना व कस्बा फखरपुर निवासी 30 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र दयाराम घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को एक निजी क्लीनिक पर ले जाकर इलाज कराया। चालक की हालत में सुधार हो रहा है। ट्रक से बोरियां सड़क पर फैलने से लगभग एक घंटे तक यातायात ठप रहा।
 

संबंधित ख़बरें