Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे
Share
Whatsapp
Publish Date:14 April 2018 04:51 PM

मंझनपुर। एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले प्रतापगढ़ के पांच साइबर शातिर शुक्रवार सुबह मंझनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन्होंने सौ से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने शातिरों को जेल भेज दिया है। नगर कोतवाल पवन त्रिवेदी के मुताबिक शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि कई बदमाश भरवारी की ओर से ओसा होते हुए चित्रकूट जा रहे हैं। इसके बाद इंटेलिजेंस विंग के साथ ओसा चौराहे पर घेराबंदी की गई। इस दौरान प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना स्थित बालापुर निवासी अमित पांडेय पुत्र विजयनाथ, जेठवारा थाना स्थित पतुलकी लक्ष्मणपुर निवासी नफीस पुत्र रईस, इसी थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी सुनील पुत्र रामबरन, सुरजाई का पूरा निवासी अभय प्रताप सिंह पुत्र रामकरन व काछा बोध राम का पूरा निवासी उमेश यादव पुत्र हरिकेश को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए शातिरों के कब्जे से 26 एटीएम कार्ड, 50 हजार रुपया नगद, छह मोबाइल, एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुआ है। पश्चिमशरीरा के बैरमपुर निवासी शिवनाथ पुत्र समोधी के खाते से 14 से 23 जनवरी के बीच नौ लाख 20 हजार की रकम पार होने की घटना में यही लोग शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी पहचान हुई है। पकड़े गए साइबर शातिर कौशाम्बी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, चित्रकूट, फतेहपुर, झांसी, गोंडा सहित प्रदेश के कई जिले में ठगी की घटनाएं कर चुके हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
 

संबंधित ख़बरें