Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में शराब बरामद की

अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में शराब बरामद की
Share
Whatsapp
Publish Date:04 September 2018 02:36 PM

इटावा। सैफई थाना पुलिस टीम गश्त पर थी। उसी दौरान थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम हैंवरा चौकी के ठीक पीछे एक मकान में नकली देशी शराब बनाने का गोदाम चल रहा है। सूचना मिलते ही सैफई थाना पुलस टीम व हैंवरा चैकी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर एक मकान हो रहे नकली शराब बनाने वाले गोदाम पर छापा मार दिया। अतः पुलिस के पहुंचते ही अभियुक्तों में हड़कप मच गया तथा अभियुक्त मौका पाकर वहां से भागने में कामयाव हो गये। अतः पुलिस ने मौके से करीब 16 ड्रम नकली शराब से भरे हुए तथा 02 ट्रक तैयार की हुई नकली शराब बरामद की। साथ ही पुलिस ने गौदाम से शराब बनाने के उपकरण व सामग्री तथा शराब रखने का सामना बरामद किया। भारी मात्रा मे नकली अवैध शराब बरामद करने में सैफइ पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

संबंधित ख़बरें