Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

एतिहासिक बहुचर्चित रामडोल के जलूस को शान्ति पूर्वक निकलवाने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात

Share
Whatsapp
Publish Date:02 September 2018 10:09 PM

 बिजनौर,(ब्यूरो चीफ संजीव शर्मा) :जन्माष्टमी पर अगले दिन निकलने वाला नगीना का एतिहासिक बहुचर्चित रामडोल के जलूस को शान्ति पूर्वक निकलवाने के लिए भारी पुलिस फोर्स का किया गया इंतेजाम।
   नगर के मेन बाजार में पुलिस, पीएसी,आर ए एफ जवानों के साथ किया फ्लेक मार्च।
    जन्माष्टमी व रामडोल के जलूस को देखते हुए। जलूस के मार्ग पर असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन ने 2 सिप्तम्बर व 3 सि०  तक के लिए लगाये सीसीटीवी कैमरे।
 नगीना में जन्माष्टमी के त्यौहार को शान्ति पूर्वक मानने को लेकर पुलिस ने अपनी पूरी तैयारी करते हुए। नगर के मन्दिरों पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। जन्माष्टमी पर नगर के मन्दिरों पर भारी संख्या में महिलाओं को परशात चढ़ाने जाने को देखते हुए। असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
  3 सिप्तम्बर सोमवार को निकलने वाले रामडोल के जलूस को देखते हुए।आज दोपहर 12 बजे नगीना थाने से एसडीएम नगीना गजेन्द्र सिंह व थाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी,आर०ए०एफ के जवानों के साथ फ्लेग मार्च नगर के मुख्य बाजार जामा मस्जिद, से शुरू हो कर  बाजार बारादरी, सर्राफा बाजार,मन्डी मौलगज,मन्झलैटा, लुहारी सराय, नगर पालिका रोड, नगीना मुन्सफी रोड,स्टेशन रोड, मौ० लालसराय,कलालानपहाडीदरवाजा, बाजार सैयद वाडा होता हुआ थाने पर जाकर समाप्त हुआ।
 सोमवार को निकलने वाले रामडोल के जलूस के लिए भारी पुलिस फोर्स बल तैनात करते हुए लगभग 250 कांस्टेबल,29 महिला का०, है ०का०10, दरोगा 50, इन्स्पेक्टर 17,ढेड सैक्शन पीएसी के जवान,एक टुकड़ी आर,ए,एफ, के जवान, लगभग 100 हौमगार्ड,टीआर गैस,एल आई यू युनिट,स्पेशल ब्रांच की टीम, दमकल विभाग, एसडीएम, तहसीलदार,अपर तहसीलदार, नायब तहसीलदार,राजस्व से लेखपाल,राजस्व अमीन, व विधुत विभाग के एसडीओ,जे०ई०   समस्त स्टाफ को तैनात किया गया है।
   एसडीएम नगीना गजेन्द्र कुमार ने कहा की यदि कोई भी असमाजिक तत्व जलूस में शान्ति भंग करने की कोशिश करेगा।तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने नगर वासियों से अपील भी की है। जन्माष्टमी के त्यौहार व अगले दिन निकलने वाले रामडोल के जलूस को आपसी भाईचारा,प्रेमभाव के साथ शान्ति पूर्वक निकलवाने में पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग करें।

संबंधित ख़बरें