Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

15 वर्षीय लड़की से 2 दरिंदों ने किया गैंगरेप

15 वर्षीय लड़की से 2 दरिंदों ने किया गैंगरेप
Share
Whatsapp
Publish Date:16 July 2018 06:30 PM

हरदोईः सरकार की तमाम सख्ती के बावजूद भी महिलाओं पर होने वाले अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला हरदोई का है। यहां एक किशोरी के साथ दरिंदों ने जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। तभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला थाना अतरौली इलाके के गांव कौड़िया का है। यहां 15 वर्षीय किशोरी दरिंदों की हैवानियत का शिकार हो गई। 15 वर्षीय किशोरी गांव के बाहर शौच के लिए गई थी तभी अचानक गांव का ही रहने वाला सरूफा और उसके रिश्तेदार सोनेलाल ने मिलकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद वह किशोरी को सुनसान जगह पर ले गए और गैंगरेप किया।
जिसके बाद पीड़िता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों सरूफे और सोनेलाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
 

संबंधित ख़बरें