Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

बस्ती में सरयू नदी खतरे के बिन्दु से ऊपर

बस्ती में सरयू नदी खतरे के बिन्दु से ऊपर
Share
Whatsapp
Publish Date:05 August 2018 07:18 PM

बस्तीः उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को सरयू खतरे के बिन्दु से 15 सेमी ऊपर बह रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नदी का रूख बस्त, अयोध्या, एलगिनगंज पर स्थिर है लेकिन तेज कटान से 50 गांवो को 20 हजार से अधिक आवादी को बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। नदी की तेज कटान से तटवर्ती बंधो को बचाने के लिए प्रशासन द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।   
सूत्रो ने बताया है कि सरयू नदी खतरे के बिन्दु 92.730 के बदले 92.880 मीटर पर बह रही है। नदी खतरे के बिन्दु से 15 सेमी ऊपर बह रही है। अयोध्या से सीधे सरयू की धारा केशवपुर गांव से टकरा रही है। नदी कटरिया चांदपुर बाध को खलवां गांव के पास तेजी से काट रही है। इससे बेस बैठ गया है। कटान से पारा गांव के समीप बने स्तर क्षति ग्रस्त हो गया है। नदी का दबाव लोलपुर-बिक्रमपुर तटबंध पर तेजी से बना हुआ है।  उन्होने बताया कि बाधानाला और भरथापुर के पास कटान हो रहा है। काली मंदिर के पास की जमीन नदी की धारा में विलीन हो गया है। सहजौरा, संदलपुर, में बोई हुई फसल को नदी काट रही है। कटान कटरिया चांदपुर तटबंध पर कटान तेज है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खण्ड दोहरा कटान स्थलो पर बोल्डर ईट के रोढें और मिट्टी डालकर रातो-दिन काम किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया है कि सरयू नदी का कटान को रोकने के लिए निरन्तर सर्तकता बरता जा रहा है।  
 

संबंधित ख़बरें