Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत की हेरोइन-चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत की हेरोइन-चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Share
Whatsapp
Publish Date:27 July 2018 03:04 PM

बहराइचः भारत-नेपाल सीमा पर रूपईडीहा में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से हेरोइन और चरस बरामद की है। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है। पुलिस अधीक्षक सभाराज सिंह ने आज बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो दिन पूर्व रूपईडीहा थानांतर्गत बाबागंज पुलिस चौकी के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से नेपाल से लाई जा रही डेढ़ किलो चरस बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि तस्कर की पहचान संजय के रूप में हुई है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपए है।
सिंह ने बताया कि उसी दिन रूपईडीहा बार्डर पर नानपारा कोतवाली निवासी शमी अहमद के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी। शमी ने उक्त हेरोइन अपने पैर में बंधी क्रेप बैंडेज में छिपा रखी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों ने पकड़े गये तस्करों से पूछताछ के बाद उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया था। स्थानीय अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सिंह ने बताया कि तस्करों के नेपाली संपर्कों के संबंध में प्राप्त जानकारी नेपाली अधिकारियों के साथ साझा की जाएगी।     
 

संबंधित ख़बरें