Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

शिक्षा के मंदिर में नाबालिग से गैंगरेप, मामला हुआ दर्ज

शिक्षा के मंदिर में नाबालिग से गैंगरेप, मामला हुआ दर्ज
Share
Whatsapp
Publish Date:22 August 2018 05:55 PM

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां 3 दबंग युवकों ने शिक्षा के मंदिर में एक नाबलिग लड़की के साथ तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की के परिजनों ने आरोपी युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। तीनों युवक गांव से फरार हो गए हैं और पुलिस तीनों युवकों की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव में एक नाबलिग लड़की अपने घर पर थी कि अचानक गांव के ही तीन दबंग युवक घर में घुस आए और लड़की के मुंह में कपड़ा ठूसकर तमंचे की नोक पर उसे घर से अगवा कर प्राथमिक विद्यालय में ले गए। यहां तीनों युवकों ने नाबलिग लड़की से दुष्कर्म किया। किसी तरह लड़की जब उनके चंगुल से छूटी तो वह अपने घर पहुंची और आप बीती बताई। परिजन जब लडकी को थाने लेकर पहुंचे तो पुलिस ने पहले तो मामला दबाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडीकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
इस बारे में पुलिस का कहना है कि इस मामले में परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हो गये है जिनकी तलाश की जा रही है। जिस लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है वह नाबलिग है। सभी बिन्दुओं पर जांच भी की जा रही है। 
 

संबंधित ख़बरें