Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

अवैध संबंधों की बात तो पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट

अवैध संबंधों की बात तो पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट
Share
Whatsapp
Publish Date:20 August 2018 05:06 PM

आगरा: प्रेम संबंधों में शक के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। जहां प्रेमिका के पति ने प्रेमी को पहले फोन कर घर बुलाया और फिर पीट-पीटकर मार डाला। मामला थाना सिकंदरा का है। यहां पश्चिमपुरी क्षेत्र में एक युवती की शादी हुई थी। बताया गया है कि युवती अटूस गांव के योगेश पुत्र राजन सिंह से फोन पर बातचीत करती थी। पति को पत्नी पर शक था लेकिन उसने यह बात जाहिर नहीं होने दी।
शनिवार की शाम पत्नी के मोबाइल फोन से पति ने युवक योगेश को फोन किया और उसे घर बुलाया। बताया जाता है कि योगेश प्रेमिका के घर पहुंच गया। इस बात की भनक योगेश के परिजनों को नहीं लगी। योगेश जब रात में घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों को शक हुआ। उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। योगेश का कहीं पता नहीं लगा।
रविवार सुबह एक युवती बदहवास हालत में थाने पहुंची। सूत्रों के मुताबिक थाने में उसने जो बयान दिया वह चौंकाने वाला था। युवती ने बताया कि उसके ससुरालजनों ने मिलकर योगेश के साथ मारपीट की और वे उसे कार में डालकर कहीं ले गए। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और युवक की तलाश शुरू की।
पुलिस को जउपुरा के खेतों में एक युवक की लाश होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लिया। लाश मिलने की सूचना पर योगेश के परिजन सिकंदरा थाने पहुंचे तो उन्होंने लाश की शिनाख्त योगेश के रूप में की। योगेश के चाचा राजवीर सिंह ने बताया कि युवती के पति ने योगेश को बेरहमी से पीटकर मार डाला है। खबर लिखे जाने तक युवती के बयान के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
 

संबंधित ख़बरें