Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न
Share
Whatsapp
Publish Date:17 July 2018 03:56 PM

एटा। जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा यह अपेक्षा की गई है कि वर्ष 2018-19 में समस्त विभागों का समावेश करते हुए जनआन्दोलन के रूप में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए। शासन द्वारा विभागवार लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है, सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि शासन द्वारा वृक्षारोपण के तहत जो भी लक्ष्य आवंटित किया गया है, उसकी शतप्रतिशत पूर्ति करते हुए वृक्षारोपण कार्य में युद्ध स्तर पर तेजी लाई जाए। सभी बीडीओ अपने-अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण हेतु समस्त तैयारियां समय से पूर्व ही पूर्ण कर लें।

वृक्षारोपण के उपरान्त पेड़ों की सुरक्षा अतिआवश्यक है इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्यवाही की जायेगी। डीएम अमित किशोर सोमवार को अपरान्ह में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित वृक्षारोपण समिति की बैठक में मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा स्थल चयन की सूचना, स्थल पर तैनात कर्मचारियों की सूचना अतिशीघ्र उपलब्ध कराएं। वृक्षारोपण के उपरान्त लगाये गये पौधों की जीओ टैगिंग भी कराई जाए, इस कार्य हेतु मनरेगा में तैनात एपीओ आदि की भी मदद ली जाए। इस बार हर हाल में वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया जाए, अभियान के तहत विकासखण्ड शीतलपुर क्षेत्र के अन्तर्गत स्मृति उपवन में अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। एआरटीओ, डीआईओएस, बीएसए, डीपीआरओ, ग्राम्य विकास, राजस्व आदि विभागों द्वारा सहयोग अपेक्षित होना चाहिए। शिक्षा विभाग द्वारा जनसहभागिता के माध्यम से पौधे वितरित किये जाएं, लोगों को जागरूक किया जाए, कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं।

डीएम अमित किशोर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी 180305, ग्राम्य विकास विभाग 113726, राजस्व विभाग 65819, पंचायतीराज विभाग 65819, नगर विकास विभाग 13360, लोक निर्माण विभाग 13357, सिंचाई विभाग 12320, कृषि विभाग 6680, पशुपालन 4320, सहकारिता 3880, उद्योग 7480, विद्युत 4320, माध्यमिक शिक्षा 7013, बेसिक शिक्षा 4507, प्राविधिक शिक्षा 6147, उच्च शिक्षा 5653, श्रम विभाग 3013, स्वास्थ्य विभाग 6987, परिवहन 2680, रेलवे 4987, उद्यान 38333, पुलिस 6680 आदि विभागों द्वारा जनपद में कुल 597733 पौधे रोपित किये जाएंगे। बैठक में सीडीओ उग्रसेन पाण्डेय, एडीएम प्रशासन धर्मेन्द्र सिंह, एडीएम वित एवं राजस्व महेश चन्द्र शर्मा, डीएफओ एनआर सिंह, सीएमओ डा0 अजय अग्रवाल, जाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर, एसडीएम अलीगंज शिव सिंह, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडीडीआरडीए अजय कुमार पाण्डेय, डीसी मनरेगा पीसी यादव, प्राचार्य डायट मनोज कुमार गिरि, डीआईओएस एनडी वर्मा, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, एआरटीओ एस0सी0 गौतम, डीआईओ यतीश चन्द्र गुप्ता, अधिशासी अभियंता विद्युत सोपाली सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद थे।

संबंधित ख़बरें