Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

फाइनेंसर काे लूटने के बाद मारी गाेली, हुई माैत

फाइनेंसर काे लूटने के बाद मारी गाेली, हुई माैत
Share
Whatsapp
Publish Date:04 September 2018 03:47 PM

हाथरस: उत्तर प्रदेश सरकार के लाख दावों के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन किसी ना किसी नई वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जा रहे हैं। एेसा ही एक मामला हाथरस जिले से सामने आया है। यहां देर रात NH-93 हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार एक फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी साथ ही हजारों की नकदी और मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए।
पास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जख्मी युवक को नजदीक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
मामला थाना हाथरसगेट क्षेत्र के हतीसा बाई पास का है। यहां बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने धन लक्ष्मी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत 35 वर्षीय आगरा निवासी सतीश की बाइक में टक्कर मार कर उसे गिरा दिया। लूटपाट के बाद बदमाशाें ने सतीश के पेट में गाेली मार दी आैर फरार हो गये। बता दें कि मृतक युवक आगरा से अलीगढ़ जा था, इस दाैरान बदमाशों ने लूट के बाद हत्या को अंजाम दिया। सड़क किनारे पड़े युवक की चीख पुकार सुनकर भीड़ जमा हो गई और लोगों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुये उसे आगरा रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसने दम ताेड़ दिया।
 

संबंधित ख़बरें