Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

14 अगस्त को अयोध्या आ रहे CM योगी आदित्यनाथ

14 अगस्त को अयोध्या आ रहे CM योगी आदित्यनाथ
Share
Whatsapp
Publish Date:11 August 2018 04:45 PM

अयोध्‍याः स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या आ रहे हैं। इस दौरान वह उदासीन आश्रम में बने आधुनिक गोशाला के उद्घाटन एवं मंदिर आंदोलन के पुरोधा राम चंद्रदास परमहंस की 15वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित संत सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उनके इस दौरे की खबर ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
राम मंदिर निर्माण के लिए 14 अगस्‍त को हिंदू महासभा के हजारों कार्यकर्ता अयोध्‍या पहुंच रहे हैं। हिंदू समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष कमलेश तिवारी ने ऐलान किया है कि राम मंदिर के निर्माण के लिए हजारों कार्यकर्ता राम जन्‍मभूमि तक पैदल मार्च करेंगे। इस दौरान सीएम योगी आदित्‍यनाथ के काफिले को भी रोकने की कोशिश की जाएगी और उनसे यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें