Breaking News New

झाड़ियों में पड़ी मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

झाड़ियों में पड़ी मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
Share
Whatsapp
Publish Date:12 September 2018 07:09 PM

फर्रुखाबाद। पुलिस को एक युवक की लाश बरामद हुई है। लेकिन उसकी शिनाख्त नही की जा सकी। लाश पूरी तरह से सड गयी थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनबी रोड क्रासिंग के निकट प्लाटिंग हो रही है। उसके निकट पतेल आदि खड़ी है। सुबह कुछ बालक पतंग उठाने उधर गये तो लाश पड़ी देख भयभीत हो गये। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ ही करनैलगंज चौकी व सेंट्रल जेल चौकी पुलिस भी मौके पर आ गयी।

तकरीबन दो घंटे तक सेन्ट्रल जेल व करनैलगंज चौकी पुलिस के बीच सीमा विवाद चला। इसके बाद करनैलगंज चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। युवक के हाथ में राखी बंधी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक झाँझन लाल सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। अभी शिनाख्त नही हो पायी है। जाँच की जा रही है।

संबंधित ख़बरें