Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

कांग्रेस ने बदली रणनीति, युवाओं को देगी मौका

कांग्रेस ने बदली रणनीति, युवाओं को देगी मौका
Share
Whatsapp
Publish Date:15 September 2018 12:00 PM

राजस्थान: विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब पार्टी उन विधानसभा सीटों पर नये चेहरों को मौका देने पर विचार कर रही है जहां लगातार उसे दो या तीन चुनावों से हार का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं को मौका देकर पार्टी नये नेतृत्व का विकास करेगी। उनका कहना था कि किसी प्रत्याशी की जीतने की क्षमता उसके चयन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू होता है। कांग्रेस की नजर उन नेताओं पर भी है जो अपने चुनावी क्षेत्रों का दौरा बहुत कम करते या नहीं करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यह भी बताया कि जिन नये चेहरों पर ध्यान दिया जाएगा उनमें ऐसे युवा और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो प्रसिद्ध होने के साथ ही प्रभावशाली हों और सामाजिक कार्यों से संबंध रखते हों। इस बार पार्टी का ध्यान उन समुदाय और जातियों पर भी है जिनका उपयोग सिर्फ वोट बैंक के लिए किया जाता रहा है।
कांग्रेस पार्टी के पास 65 ऐसे प्रत्याशी हैं जो 2008 और 2013 में निर्वाचक क्षेत्रों में दो बार हार का सामना कर चुके हैं। 2008 में कांग्रेस 96 सीटें जीतकर सरकार बनने में कामयाब रही थी। लेकिन अगर 2008 और 2013 के साथ ही 2003 के परिणामों को जोड़ दिया जाए तो कांग्रेस के खाते में 30 ऐसी सीटें है जिन पर उसे लगातार तीन बार हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने राजस्थान में टिकट वितरण की रणनीति को एकदम बदल दिया है। वो इस बार के विधानसभा चुनावों में किसी भी ऐसे उम्मीदवार को टिकट देने के पक्ष में नहीं है जो लगातार पार्टी के लिए हार का कारण बन रहा हो या जो अपने चुनावी क्षेत्र से संपर्क में न रहता हो। 
 

संबंधित ख़बरें