Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

वाजपेयी के निधन पर पूरा देश गमगीन, MP में शासकीय अवकाश घोषित

वाजपेयी के निधन पर पूरा देश गमगीन, MP में शासकीय अवकाश घोषित
Share
Whatsapp
Publish Date:17 August 2018 11:02 AM

भोपाल : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूरा देश में गमगीन है। अटलजी के निधन की खबर आने के बाद केंद्र सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक और राज्य सरकार ने शुक्रवार यानी आज का शासकीय अवकाश घोषित किया है।
सात दिनों तक राष्ट्रीय शोक घोषित रहने तक से प्रदेश में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे और तिरंगा आधा झुका रहेगा। साथ ही प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों और स्कूलों की छुट्टी रहेगी। बता दें कि देश के पूर्व पीएम अटलजी का गुरूवार शाम दिल्ली एम्स में निधन हो गया था, वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। एम्स ने एक बुलेटिन जारी कर उनके निधन की खबर दी थी। इसके बाद राज्य शासन ने शुक्रवार को शासकीय अवकाश घोषित कर दिया। वहीं प्रदेश के मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा सहित प्राथमिकता वाला 'मिल बांचे' कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया। मिल बांचे कार्यक्रम के स्थगित होने की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी की है। बता दें कि 'मिल बांचे' कार्यक्रम के तहत सरकारी अधिकारियों को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों की क्लास लेनी थी।
 

संबंधित ख़बरें