Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

गोमुख में लापता हुई राजस्थान की यात्री, तलाश में जुटी SDRF

गोमुख में लापता हुई राजस्थान की यात्री, तलाश में जुटी SDRF
Share
Whatsapp
Publish Date:01 September 2018 12:28 PM

उत्तरकाशी: राजस्थान से गोमुख घूमने आई एक 56 साल की अधेड़ महिला गुमशुदा बताई जा रही है। होटल प्रबंधक द्वारा सूचना पाकर पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ टीम गुमशुदा महिला यात्री की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। 
एसडीआरएफ के एसआई प्रमोद सुंदली ने बताया कि महिला को ढूंढने के लिए उनकी टीम ने भोजबासा से गोमुख तक सर्च ऑपरेशन चलाया। साथ ही चिड़बासा से लेकर भोजबासा तक भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं गंगोत्री चौकी इंचार्ज साहिल वशिष्ठ ने बताया कि गोमुख में भागीरथी नदी के किनारे शिवलिंग के पास महिला यात्री की चप्पल और एक दुपट्टा मिला है। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
 

संबंधित ख़बरें