Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

फतेहपुर: भारी बारिश से हुआ लाखों का नुक्सान

फतेहपुर: भारी बारिश से हुआ लाखों का नुक्सान
Share
Whatsapp
Publish Date:23 August 2018 12:23 PM

फतेहपुर : पिछले दिनों भारी बारिशों से लाखों का नुक्सान हुआ है। वहीं सिहाल खड्ड में भी गत दिनों आए पानी के तेज बहाव से खड्ड किनारे वन विभाग द्वारा लगाए सफेदे के करीब 2 दर्जन पेड़ उखड़ कर काफी दूर तक बह गए, लेकिन विभाग इससे बिल्कुल अनजान है। उपरोक्त खड्ड के बहाव में उखड़े व बहे ज्यादातर सफेदे के पेड़ों को स्थानीय लोगों द्वारा काट लिया गया है, जिससे सरकार को हजारों का चूना लग गया है। इस संबंध में वन रक्षक जरनैल सिंह ने बताया कि खड्ड के बहाव की चपेट में सफेदे के पेड़ आए हैं तो उन्हें जल्द मार्क कर नीलाम करवा दिया जाएगा या फिर उन्हें एक सुरक्षित जगह पर एकत्रित करवा लिया जाएगा।
 

संबंधित ख़बरें