Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

डीजे का ट्रॉली ले जाने दौरान करंट लगने से 6 जख्मी, 3 की हालत गम्भीर

Share
Whatsapp
Publish Date:04 September 2018 07:03 PM

शेखपुरा(रिपोर्ट- कुमार सुबिद) :सोमवार के दिन नगर परिषद क्षेत्र के कमासी गाँव मे बरसात के मद्देनजर डीजे ट्रॉली को धकेलकर गाँव के एक शेड में ले जाने के दौरान गली से होकर गुजरे विधुत के तार से डीजे ट्रॉली में स्पर्श होने के कारण ट्रॉली को धकेल रहे आधा दर्जन लोग करंट लगने से झुलसकर 6 लोग घायल हो गए। घायलों में गम्भीर रूप से घायल तीन लोंगो प्रशांत कुमार, 17वर्ष, दीपक कुमार 22 वर्ष, सुशांत कुमार 17 वर्ष को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ तीनो का इलाज चल रहा है। इस घटना में मामूली रूप से घायलों में मुन्ना कुमार ,दीपू कुमार तथा छोटू कुमार को इलाज के बाद छुट्टी दे दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे कमासी गाँव मे अफरातफरी की स्थिति उतपन्न हो गई थी। घायलों में दो की हालत चिंताजनक बताई गई है।

संबंधित ख़बरें