Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, टिल्लू गैंग के 3 लोग गिरफ्तार

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, टिल्लू गैंग के 3 लोग गिरफ्तार
Share
Whatsapp
Publish Date:05 September 2018 12:20 PM

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस और अपराधियों के बीच में मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा है। एक बदमाश को पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। दिल्ली के अलीपुर इलाके में यह मुठभेड़ हुई है। दरअसल दिल्ली पुलिस ने सुनील उर्फ टिल्ली गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बदमाश ने पुलिस को बताया था कि अलीपुर इलाके में उसके दो और साथी बुधवार को आएंगे। इस पर पुलिस ने पहले ही पूरी प्लानिंग कर ली और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने पुलिस को फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग का जवाब दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
आपको बता दें कि 20 अगस्त को नरेला इलाके में अरमान नाम के शख्स की हत्या हुई थी। जो गोगी गैंग का बदमाश था। इन तीनों ने ही अरमान की हत्या की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

संबंधित ख़बरें