Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

अगले 24 घंटों में हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी

अगले 24 घंटों में हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी
Share
Whatsapp
Publish Date:31 August 2018 12:19 PM

देहरादूनः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्य हो गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रह है। इसी क्रम में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि कुमाऊं क्षेत्र में अधिक बारिश होने की संभावना है। इसी के चलते मौसम विभाग ने प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं एक से तीन सितंबर तक राज्यभर में भारी बारिश हो सकती है। निदेशक ने राज्य के विशेष रूप से नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और देहरादून आदि जिलों में अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। 
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों के लिए मैदानी क्षेत्रों के निचले इलाकों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन सतर्क दिखाई दे रहा है। प्रशासन ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। 
 

संबंधित ख़बरें