Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

गृह मंत्रालय ने राजस्थान के तीन गांवों के बदले नाम

गृह मंत्रालय ने राजस्थान के तीन गांवों के बदले नाम
Share
Whatsapp
Publish Date:10 August 2018 11:25 AM

राजस्थान : राजस्थान के तीन गांवों इस्माइल खुर्द, मियां का बाड़ा और नरपाड़ा के नाम बदलकर क्रमश: पिचनवा खुर्द, महेश नगर और नरपुरा कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। यह फैसला राजस्थान में विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले किया गया है। राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता वाली भाजपा सरकार सत्ता में है।
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि झुंझुनू जिले के इस्माइल खुर्द का नाम बदलकर पिचनवा खुर्द, बाड़मेर जिले के मियां का बाड़ा का महेश नगर तथा जालौर जिले के नरपाड़ा का नरपुरा कर दिया गया है। रेल मंत्रालय, डाक विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा कोई आपत्ति नहीं जताने पर गृह मंत्रालय ने नाम बदले। इस संबंध में प्रस्ताव राजस्थान सरकार ने भेजा था। एक अन्य सूत्र ने बताया कि गांववालों की मांग थी कि गांव के नाम के कारण निवासियों को शादी के रिश्तों में मुश्किलें हो रही हैं।

संबंधित ख़बरें