Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश...

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश...
Share
Whatsapp
Publish Date:02 September 2018 12:31 PM

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण मौसम कुछ उमस भरा हुआ है। मौसमविदों ने दिन के दौरान दिल्ली में और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान सफदरजंग वेधशाला में 24.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है। इस वेधशाला को शहर का अधिकारिक आंकड़ा रखने वाला माना जाता है। इसी समयावधि में पालम में 19.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान में बादल छाये रहेंगे। दिन में शहर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया।अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को भारी बारिश हुयी जिसके कारण जल जमाव हो गया और शहर में कई जगह यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली में कल का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 

संबंधित ख़बरें