Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

मौसम विभाग: अगले 4-5 दिन में होगी बारिश

मौसम विभाग: अगले 4-5 दिन में होगी बारिश
Share
Whatsapp
Publish Date:18 August 2018 12:43 PM

पंचकूला: हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून अभी तक काफी बेहतर रहा है। गत वर्ष के मुकाबले इस साल मानसून पूरे उत्तर भारत में बेहतर रहा है। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 से 5 दिन हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ में अच्छी बारिश रहने वाली है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मौसम विभाग की तरफ से मानसून को लेकर की गई भविष्यवाणी काफी हद तक सही साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून अच्छा रहा है जिससे किसानों को सिंचाई में काफी राहत मिलेगी । चंडीगढ़, हरियाणा व पंजाब में मानसून बरसात लगतार लोगों को राहत दे रही है।
वहीं, पिछले सालों के मुकाबले इस बार के मानसून सभी रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पिछले सालों के मुकाबले इस साल पूरे उत्तर भारत में बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में आने वाले 4 से 5 दिनों तक बारिश होगी। सुरेंद्र पाल के अनुसार ये बारिश किसानों के लिए काफी अच्छी रही है। वहीं, उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में आज 24 एम.एम. बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में अभी तक 591 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है और आने वाले 4 से 5 दिन भी बारिश होगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल मानसून 20 प्रतिशत कम रहा था। 
 
 

संबंधित ख़बरें