Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

कांगड़ा के क्षेत्रों में 4 घंटे बत्ती रही गुल, दिक्कतों का सामना कर रहे लोग

कांगड़ा के क्षेत्रों में 4 घंटे बत्ती रही गुल, दिक्कतों का सामना कर रहे लोग
Share
Whatsapp
Publish Date:25 August 2018 12:27 PM

कांगड़ा : शुक्रवार सुबह 6 से लेकर 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कांगड़ा व साथ लगते क्षेत्रों में जहां पानी की सप्लाई ठप्प हो गई, वहीं सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पिछले लगभग 2 से 3 माह में बार-बार विद्युत आपूर्ति  बाधित होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांगड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा व संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज गर्ग ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को चेताया है कि अगर अतिशीघ्र विद्युत व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो उन्हें जनता के सहयोग से सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ सकता है।
इस बाबत बात करने पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीन धीमान ने कहा कि बरसात में भू-स्खलन होने की वजह से वृक्षों के बिजली की तारों पर गिरने से विद्युत सप्लाई में बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की बढ़ती आबादी को देखते हुए अब सरकार छेब (कांगड़ा) में लगभग 250 लाख की लागत से 33 के.वी. सब स्टेशन खोलने जा रही है और इसके टैंडर की प्रक्रिया मुख्य अभियंता धर्मशाला कार्यालय में चल रही है।
 

संबंधित ख़बरें