Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

खेतों में ले जाकर 10 वर्षीय बच्ची से बलात्कार

खेतों में ले जाकर 10 वर्षीय बच्ची से बलात्कार
Share
Whatsapp
Publish Date:31 August 2018 12:55 PM

गुरदासपूर: दीनानगर पुलिस स्टेशन के गांव कालीचपुर में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ए.एच.ओ. कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की का परिवार र्इंट-भट्ठों पर काम करता है और पीड़िता गांव के ही स्कूल में पढ़ने के लिए जाती है। दोपहर बाद जब लड़की घर नहीं लौटी तो पीड़िता की मां बच्ची की तलाश करने गर्इ। 
इसी दौरान बच्ची के खेतों से चीखने चिल्लाने की आवाज आर्इ। शोर सुनकर मां खेतों में पहुंची तो उसी का पड़ोसी बच्ची से बलात्कार कर रहा था। बच्ची की मां को देखकर आरोपी पड़ोसी भाग निकला। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गर्इ। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
 

संबंधित ख़बरें