Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

युवती के साथ पानीपत में गैंगरेप, युवक ने इस तरह दिया वारदात को अंजाम

युवती के साथ पानीपत में गैंगरेप, युवक ने इस तरह दिया वारदात को अंजाम
Share
Whatsapp
Publish Date:31 August 2018 12:38 PM

कांगड़ा: हिमाचल के कांगड़ा जिले की रहने वाली युवती के साथ हरियाणा के पानीपत में गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ज्वालामुखी निवासी 25 वर्षीय तलाकशुदा युवती जब बर्थडे मनाने वहां गई तो युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया और उसे देह व्यापार के धंधे में भी धकेलने की कोशिश भी की।
जानकारी के मुताबिक कांगड़ा पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंची युवती ने बताया कि उसका जनवरी-2017 को तलाक हुआ था। इसके बाद वह हमीरपुर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी। इस दौरान उसकी पहचान गौरव शर्मा (26) पुत्र सागर शर्मा निवासी 1905 सेक्टर 13-17 एचबीसी पानीपत से फेसबुक पर हुई। जिसके बाद दोनों के बीच लंबी बातचीत होने लगी। जिसपर आरोपी ने युवती को इस बात का विश्वास दिलाया कि वह उससे प्यार करता है और उसे पानीपत में नौकरी दिलाएगा। जिसके बाद युवक ने उसे बर्थडे मनाने और नौकरी दिलाने की बात कहकर उसे पानीपत बुला लिया।
वहां पहुंचने पर उसने युवती को होटल में ठहराया, जहां पर उसका दोस्त पहले से ही मौजूद था। वहां पर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जिसके बाद युवती को होटलों और क्लबों में देह व्यापार करवाया गया। ये सब करने के बाद वह उसके साथ रोजाना शराब पीकर गैंगरेप करता था। युवक ने उसका मोबाइल और गहने भी छीन लिए। आखिरकार वह वहां से किसी तरह से भागने में सफल हो गई तब जाकर इस मामले का पता चला। कांगड़ा पुलिस ने जीरो एफआईआई दर्ज कर केस पानीपत पुलिस को भेज दिया है।
 

संबंधित ख़बरें