Breaking News New
  • डोर स्टेप डिलीवरी को सफल बनाने के लिए केजरीवाल ने किए कई बदलाव
  • रामदेव: सरकार टैक्स में छूट दे तो मैं 35-40 रुपए में पेट्रोल डीजल बेच सकता हूं
  • मध्यप्रदेश दौरे पर राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
  • आज से शुरू संघ की तीन दिवसीय बैठक...
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे इंटरनेशनल बॉर्डर पर स्मार्ट फेंसिंग का उद्घाटन

ग्राम स्वराज अभियान के तहत विशेष टीकाकरण शिविर का शुभारम्भ

Share
Whatsapp
Publish Date:15 September 2018 11:46 AM

ग्राम स्वराज अभियान के तहत विशेष टीकाकरण शिविर का शुभारम्भ

रिपोर्ट- कुमार सुबिद

शेखपुरा- घाटकुसुम्भा  प्रखण्ड के भदौस गाँव मे बृहस्पतिवार के दिन ग्राम स्वराज अभियान के तहत विशेष टीकाकरण केंद्र का विधिवत उद्घटान जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ के पुरुषोत्तम ने  शिशु को ड्राप पिलाकर किया। इस मौके पर डब्लू एचओ के एसएमओ डॉ बारा प्रसाद , घाटकुसुम्भा के पीएचसी प्रभारी डॉ रामजी तांती , यूनिसेफ की प्रतिनधि प्रतिभा झा, मॉनिटर अजीताभ रंजन  के साथ साथ आंगनबाड़ी सेविका , सहायिका , आशा और एएन एम मौजूद थी। इस बाबत जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ के पुरुषोत्तम ने बताया कि बृहस्पतिवार के दिन इस प्रखण्ड के दरियापुर, कोयला , बाउंघाट , भदौस सहित  तेरह गाँव मे विशेष शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवम शिशुओं को टीकाकृत किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे गांव में भी विशेष शिविर लगाया गया था जो हरोहर नदी के उस पार में था। उन गांव में नाव से पहुँचकर शत प्रतिशत अभियान को सफल बनाया गया।

संबंधित ख़बरें