Breaking News New
  • डोर स्टेप डिलीवरी को सफल बनाने के लिए केजरीवाल ने किए कई बदलाव
  • रामदेव: सरकार टैक्स में छूट दे तो मैं 35-40 रुपए में पेट्रोल डीजल बेच सकता हूं
  • मध्यप्रदेश दौरे पर राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
  • आज से शुरू संघ की तीन दिवसीय बैठक...
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे इंटरनेशनल बॉर्डर पर स्मार्ट फेंसिंग का उद्घाटन

399 रुपए के प्लान पर इतने रुपए का कैशबैक दे रहा Jio

399 रुपए के प्लान पर इतने रुपए का कैशबैक दे रहा Jio
Share
Whatsapp
Publish Date:14 September 2018 10:34 AM

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio ने अपने दो साल पूरे कर लिए है। इसके साथ ही जियो ने 5 सितंबर 2016 को अपने सफर की शुरूआत की थी और इसके साथ ही जियो ने अपने यूजर्स के लिए हर तरह के डेटा प्लान्स को पेश किया है। इसकी वजह से डेटा की कीमतों में कटौती देखने को मिली है और कॉल्स पर से भी लिमिट हटा दिया है। 
इसके साथ ही Jio ने हाल के दिनों में 399 रुपए वाला डेटा प्लान लॉन्च किया था। जियो भी इस प्लान पर यूजर्स को 100 रुपए का कैशबैक दे रहा है। साथ ही कंपनी यूजर्स को 126 जीबी डेटा दे रहा है। इसके साथ ही यह ऑफर 21 सितंबर तक चलेगा। वहीं इस प्लान की शुरूआत 12 सितंबर से हो चुकी है। कंपनी इस प्लान में 100 रुपए का डिस्काउंट अलग तरह से दे रही है। अगर यूजर जियो के रिचार्ज को डाएरक्ट करवाते है तो उन्हें 50 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ अगर यूजर्स फोन पे से पे करते है तो उन्हें 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा और इस तरह से यूजर्स पूरा 100 रुपए का कैशबैक मिल जाएगा। 
बता दें कि जियो के यूजर्स को माय जियो ऐप या फिर फोन पे से इस डेटा प्लान को रिचार्ज करवा सकते है और साथ यूजर्स को इस प्लान के तहत कई सारे बेनेफिट्स भी मिलेंगे।  
 

संबंधित ख़बरें