Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

Jio VS Airtel VS BSNL के 100 रुपए से कम के बेस्ट प्रीपेड डेटा प्लान्स...

Jio VS Airtel VS BSNL के 100 रुपए से कम के बेस्ट प्रीपेड डेटा प्लान्स...
Share
Whatsapp
Publish Date:01 September 2018 11:02 AM

भारतीय टेलीकॉम बाजार में Jio के आने के बाद से डेटा वॉर शुरु हो चुका है, जिसकी वजह से सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को कम कीमत में ज्यादा डेटा दे रही है। साथ ही यूजर्स की भी चांदी हूई है। एयरटेल, आइडिया, बीएसएनएल और वोडाफोन जियो को टक्कर देने के लिए नए कम कीमत के डेटा प्लान्स पेश कर रही है और साथ ही मौजूदा प्लान्स को अपग्रेड भी कर रही है। वहीं ज्यादातर यूजर्स भी डेटा प्लान्स चुनते है, जिनकी कीमत 100 रुपए के आसपास हो या इससे कम हो। आज हम आपको Jio, BSNL और Airtel 100 रुपए से कम कीमत के डेटा प्लान्स के बारे में बताएंगे..........
Jio के डेटा प्लान्स 
जियो ने अपने यूजर्स के लिए 49 रुपए वाला प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को 1 जीबी डेटा मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ फ्री एसएमएस की सुविधा दे रही है और इस प्लान की वैधता सिर्फ 28 दिनों की है। 
जियो ने 99 रुपए वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान में कंपनी ने यूजर्स को 500 एमबी डेटा प्रति दिन दे रही है और साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स भी दे रही है। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 300 एसएमएस की सुविधा भी दे रही है। वहीं इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। 
Airtel के डेटा प्लान्स
एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए 99 रुपए वाला प्लान पेश किया है। कंपनी ने इस प्लान में यूजर्स को 3 जीबी डेटा दे रही है, लेकिन इस प्लान में यूजर्स को कोई अन्य सुविधा नहीं मिल रही है। इस प्लान की वैधता सिर्फ 28 दिनों की है। 
जिन यूजर्स को कॉल्स की सुविधा लेनी है, उनके लिए एयरटेल ने 97 रुपए वाला डेटा प्लान पेश किया है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 350 मिनट लोकल के साथ एसटीडी की सुविधा दे रही है। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 100 एसएमएस की सुविधा दे रही है। 
BSNL के डेटा प्लान्स
कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 98 रुपए वाला डेटा प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 3 जीबी डेटा दिया जाएगा और साथ ही इस प्लान की वैधता सिर्फ 26 दिनों की है। लेकिन इस डेटा पैक में कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिल रही है। 
 

संबंधित ख़बरें