Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

CCL Recruitment 2018: झारखण्ड में निकलीं भर्ती, जाने आवेदनकी पूरी प्रक्रिया

CCL Recruitment 2018: झारखण्ड में निकलीं भर्ती, जाने आवेदनकी पूरी प्रक्रिया
Share
Whatsapp
Publish Date:24 August 2018 04:27 PM

CCL Recruitment 2018: कोल इंडिया लिमिटेड ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) राची के लिए माइनिंग सिरदार और इलेक्ट्रिशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेडने इस भर्ती के लिए नोटपफिकेशन जारी कर कहा कि योग्य और इच्छुक लोग 10 सितंबर 2018 तक आवेदन कर सकते है और यह भर्ती 480 पदों पर होनी है। 
अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इन पदों के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया योग्यता और आयु सीमा के लिए नीचे दी गई जानकारी अवश्य पढ़ें।
CCL Recruitment 2018 के पदों की संख्या 
विभाग - सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड
पद का नाम - माइनिंग सिरदार और इलेक्ट्रिशियन
कुल पदों की संख्या - 480 पद
माइनिंग सिरदार - 269 पद
योग्यता - कोयला खान अधिनियम 1957 के तहत खान सुरक्षा महानिदेशालय से मान्य माइनिंग सिरदार प्रमाणपत्र होना चाहिए।
वेतन - 1061.75 रुपये प्रति दिन
इलेक्ट्रिशियन या टेकनीशियन - 211
शैक्षणिक योग्यता- अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्था या स्कूल से 10वी और आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए। 
वेतन - 1087.17 रुपए प्रति दिन।
CCL Recruitment 2018 के लिए चयन प्रक्रिया
नियुक्ति प्रक्रिया - अभ्यर्थियो का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 
आयु - अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल हो।
राष्ट्रीयता - इंडियन
नियुक्ति स्थान - झारखंड
CCL Recruitment 2018 के लिए आवेदन इस तरह से करें 
योग्य अभ्यार्थी CCL Recruitment 2018 के लिए वेबसाइट www.centralcoalfields.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पता - महाप्रबंधक (कार्मिक भर्ती), भर्ती विभाग सेकेंड फ्लोर,दामोदर भवन, सीसीएल, दरभंगा हाउस, रांची, 834029
आवेदन पत्र और जरुरी दस्तावेजों को दिए हुए पते पर भेजें। 
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन भेजने की अंतिम तिथि - 10 सितंबर 2018
 

संबंधित ख़बरें