Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

गणेश चतुर्थी: गणेशोत्‍सव देखने मुंबई जा रहे हैं तो इन जगहों पर जाना न भूलें

गणेश चतुर्थी: गणेशोत्‍सव देखने मुंबई जा रहे हैं तो इन जगहों पर जाना न भूलें
Share
Whatsapp
Publish Date:12 September 2018 04:17 PM

गणेश चर्तुर्थी के मौके पर देश के हर हिस्से में रौनक दिखाई देती है। मगर गणेश चतुर्थी की धूमधाम सबसे ज्यादा मुंबई और महाराष्ट्र में देखने को मिलती है। अगर आप भी गणेशोत्‍सव देखने के लिए मुंबई जा रहे हैं तो इन 5 जगहों पर जाना न भूलें। यहां आपको गणेश चतुर्थी का भव्य आयोजन देखने को मिलेगा, जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे। यहां आप न केवल इस त्यौहार के रंगत से रूबरू होंगे बल्कि और भी ऐसी कई जगहें हैं जहां जाकर आप अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।
1. लालबागचा राजा
वैसे तो गणेशोत्सव की धूम मुंबई की हर गली में दिखाई देती है लेकिन यहां आपको एक अलग ही रौनक देखने को मिलेगी। यहां पर गणेश जी के दर्शन करने के लिए भक्त लाखों की संख्या में आते हैं। चारों तरफ गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया! की गूंज आपके दिल को उत्साह से भर देगी।
2. गणेश गली मुंबईचा राजा
गणेश गली मुंबईचा राजा यहां के सबसे पुराने पंडालों में से एक हैं। समय के साथ-साथ यहां पर भी कई बदलाव किए गए हैं। यहां पर गणेश जी मूर्ति का साज-सज्जा से लेकर उसत्व की तैयारियों का खास इंतजाम किया जाता है।
3. खेतवाणी गणराज
गणेशोत्सव का मजा लेने के लिए मुंबई की खेतवाणी गणराज भी बिल्कुल सही प्लेस है। यहां पर बप्पा के कई पंडाल लगाए जाते हैं और यहां गणपति जी की 40 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की जाती है। यहां आकर ही आप इसके वैभव को देख और उसका आनंद उठा सकते हैं।
4. अंधेरीचा राजा
वैसे तो यहां पर छोटा-सा गणेश उसत्व ही सेलिब्रेट किया जाता है लेकिन इस फेस्टिवल का मजा लेने के लिए यह भी बिल्कुल सही जगह है। अंधेरीचा राजा भी गणेश उसत्व के लिए काफी मशहूर है और यहां बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी दर्शन करने के लिए आते हैं।
5. जेबीएस रेवा किंग सर्कल
गोल्ड गणेश के नाम से भी मशहूर जेबीएस रेवा किंग सर्कल के गणेश उसत्व की धूम दूर-दूर तक सुनाई देती है। यहां पर सजावट असली सोने से की जाती है। यहां पूजा से लेकर गणपति महोत्सव में बजने वाला म्यूजिक भी बहुत ही खास और अलग होता है।
 

संबंधित ख़बरें