Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

घर में आईना लगाते समय ध्यान में रखें ये बातें...

घर में आईना लगाते समय ध्यान में रखें ये बातें...
Share
Whatsapp
Publish Date:15 September 2018 11:25 AM

घर में आइना होना आम सी बात है। घर से बाहर जाते समय आइने में देखकर खुद को निहारना और यह कहना है कि आज मैं कितनी सुंदर लग रही या रहा हूं ये तो हर कोई करता है। मगर क्या आप जानते हैं कि घर में आर्थिक संकट या फैमिली मैंबर्स के बीमार पड़ने की एक वजह आइना भी है। जी हां, वास्तु के अनुसार गलत दिशा में आइना लगाने से घर में रह रहें लोगों को कई प्रकार की समस्याओं को सामना करना पड़ता है। एेसे में आज हम आपको बताएगें कि घर में आइना लगाते समय किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। 
तो चलिए जाने इन बातों के बारे में।
1. ड्रेसिंग टेबल
शीशा लगा हुआ ड्रैसिंग टेबल को कभी भी बिस्तर के सामने ना रखें। एेसा करने से घर में नैगिटिव एनर्जी का वास होता है। अगर फिर भी आप ने कमरे में शीशे वाला ड्रैसिंग टेबल रखना है तो उस पर पर्दा जरूर लगा दें। 
2. दरार वाला आयना ना रखें
कभी भूलकर भी घर में टूटा या फिर दरार वाला आयना ना रखें क्योंकि टूटे हुए आइने से जब रोशनी टकराकर बाहर निकलती है तो वो नकारात्मक प्रभाव डालती है। कुछ लोगों का कहना है कि इससे घर के सदस्यों के बीच दूरियां आती है। 
3. स्टडी टेबल के सामने ना हो शीशा 
बच्चे के कमरे में आइना लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह स्टडी टेबल के सामने ना हो। इससे  बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। 
4. बाथरूम में इस दिशा में लागएं आइना 
जिन लोगों का बाथरूम दक्षिण या पश्चिम दिशा में है उनको उत्तर दिशा में वर्गाकार आइना लगाना चाहिए। एेसा करने से बाथरूम का वास्तुदोष खत्म हो जाएगा।
5. शीशे के शो-पीस
शीशे के शो-पीस को या एक्वेरियम को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाएं। इस दिशा में आइना या शो-पीस लगाने से घर में साकारात्मक ऊर्जा का वासा होगा। 
6. पारदर्शी दरवाजे न रखें
आजकल लोग शीशे के दरवाजे और खिड़कियां लगा रहे हैं। इनको लगाने से घर की डैकोरेशन में चार-चांद लगते हैं। मगर वास्तु के लिहाज से पारदर्शी दरवाजे बिल्कुल भी अच्छे नहीं माने जाते । 
7. मुख्य दरवाजा
कभी भूलकर भी घर के मुख्य द्वारा पर शीशा ना रखें। एेसा करने से घर में नाकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके साथ ही मुख्य दरवाजे पर कोई चमकदार चीज भी ना रखें। 

संबंधित ख़बरें