Breaking News New

चेहरे से कील-मुहांसों को करना है दूर तो अपनाएं ये टिप्स

चेहरे से कील-मुहांसों को करना है दूर तो अपनाएं ये टिप्स
Share
Whatsapp
Publish Date:13 September 2018 10:28 AM

चेहरा हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा होता है या यूं कहें कि हमारी पहचान होता है। आमतौर पर मौसम के बदलाव का असर शरीर के साथ ही हमारे चेहरे पर भी साफ देखा जा सकता है। कभी स्किन ऑयली हो जाती हैं,तो कभी ड्राई।
अक्सर लोग चेहरे पर कील-मुहांसों की समस्या से परेशान रहते हैं। क्योंकि जहां वो फेस की खूबसूरती को कम करते हैं तो वहीं उनमें होने वाला दर्द बहुत ही असहनीय होता है। इसलिए आज हम आपको कील-मुहांसों से बचने के आसान और असरदार उपाय बता रहे हैं।
पिंपल्स के निशानों को हटाने के लिए 1 ताजा पपीता लेकर उसकी कुछ फांकें काट कर अच्छी तरह मैश कर लें। पपीते के इस गूदे को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इसे रोज लगाएं और कुछ दिनों बाद ही आपके पिंपल्स के निशान गायब होने लगेंगे। 
सबसे पहले ट्रांसपेरेंट नेल पेंट का एक बेस कोट लगाएं, ट्रांसपेरेंट नेल पेंट को ब्रश से नाखूनों के बीच से लगाना शुरू करें और एक बार फिर ब्रश को ट्रांसपेरेंट नेल पेंट में डुबोकर ब्रश से नाखूनों के दो अलग हिस्सों में भी एक-एक कोट लगाएं। ट्रांसपेरेंट नेल पेंट बेस कोट अच्छी तरह सूख जाए उसके बाद अपनी पसंद का नेल पेंट लगाएं।
अगर रंग हल्का दिख रहा है तो पहला कोट सूखने के बाद नेल पॉलिश के रंग का दूसरा कोट भी लगाएं। नेल पॉलिश लगाने के बाद अपनी अंगुलियों को बर्फ के पानी में डुबाएं इससे आपके नाखूनों पर नेल पॉलिश अच्छी तरह सेट हो जाएगी और शाइन भी करेगी।
बरसात के मौसम में आप चेहरे की सफाई के लिए फेसवॉश, क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऑयली स्किन से बचने के लिए आप एक घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
इसको बनाने के लिए आधा चम्मच संतरे के रस में चार से पांच बूंद नीबू का रस और आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी और आधा चम्मच चंदन पाउडर के साथ कुछ बूंद गुलाब जल को मिलाकर थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। 
इसके बाद इस फेस पैक को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और अपने चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा क्लीन रहेगा साथ ही आपकी स्किन कम ऑयली रहेगी।
शरीर पर अनचाहे बालों को हटाने के लिए इंटेंस पल्स्ड लेजर का यूज किया जाता है। इस प्रोसेस में कंसंट्रेटेड लाइट की पतली बीम को स्किन के छोटे से हिस्से पर फोकस किया जाता है। 
त्वचा की सतह के नीचे मौजूद हेयर फॉलिकल्स में पिगमेंट इस लाइट को अवशोषित कर लेता है। इस तरह हेयर फॉलिकल्स को गरम करने से उनकी ग्रोथ रुक जाती है। 
यह ट्रीटमेंट फेयर और डार्क स्किन पर बेहतर काम करता है। इसमें दर्द कम होता है क्योंकि एक बार में त्वचा के एक बड़े सेक्शन का ट्रीटमेंट किया जाता है। यह ट्रीटमेंट महंगा हो सकता है,यह कई सिटिंग्स में पूरा होता है।
चिरौंजी, मसूर की दाल और पीली सरसों बराबर मात्रा में लें। तीनों को बारीक पाउडर बनाकर मिला लें,आवश्यकतानुसार पानी डालकर लेप तैयार कर लें। सूख जाने पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरा धो लें। 
इसके अलावा आप अदरक,तुलसी की पत्तियां,पुदीने की पत्तियों का रस समान मात्रा में लें,तीनों के रस मिला लें। इसमें कुछ बूंदें नीबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। दो घंटे बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे आपको झाइयों से भी छुटकारा मिलेगा।
डार्क स्किन वालों पर मैट कलर की लिपस्टिक अच्छी लगती है। आप ब्राउन, बरगंडी, ऑक्सब्लड और कॉफी कलर की लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप लाइट पिंक, साल्मन और वॉटर मेलन पिंक कलर भी लगा सकती हैं। 


 

संबंधित ख़बरें