Breaking News New
  • डोर स्टेप डिलीवरी को सफल बनाने के लिए केजरीवाल ने किए कई बदलाव
  • रामदेव: सरकार टैक्स में छूट दे तो मैं 35-40 रुपए में पेट्रोल डीजल बेच सकता हूं
  • मध्यप्रदेश दौरे पर राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
  • आज से शुरू संघ की तीन दिवसीय बैठक...
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे इंटरनेशनल बॉर्डर पर स्मार्ट फेंसिंग का उद्घाटन

चेहरे के हिसाब से बालों को ऐसे बनाएं अट्रैक्टिव

चेहरे के हिसाब से बालों को ऐसे बनाएं अट्रैक्टिव
Share
Whatsapp
Publish Date:14 September 2018 10:20 AM

हम सभी खुद को हमेशा अट्रैक्टिव और स्टाईलिश देखना पसंद करते हैं, इसके लिए अक्सर हम अपने चेहरे की रंगत, निखार और अपने कपड़ों में तो बदलाव कर लेते हैं, लेकिन कभी भी अपने हेयर स्टाईल्स के बारे में नहीं सोचते हैं। जबकि हमारे व्यक्तित्व में बालों की भी अहम भूमिका होती है। एक शोध के अनुसार हेयर स्‍टाइल में बदलाव आपके तनाव के स्‍तर को कम करता है, इसलिए आज हम आपको ऐसे हेयर स्‍टाइल बता रहे हैं जो आपके चेहरे के कट पर आकर्षक तो लगेगें ही साथ ही आपको देगें एक अट्रैक्टिव और स्टाईलिश लुक। 
कभी भी हेयर स्‍टाइल के चुनाव में किसी की नकल करना सही नहीं है। कुछ लोग अपने दोस्‍तों या अन्‍य किसी को देखकर उसका हेयर स्‍टाइल अपना लेते हैं। यह जरूरी नहीं कि वह हेयर स्‍टाइल उन पर अच्‍छा लग रहा है तो आप पर भी अच्‍छा लगेगा।
गोल चेहरे के लिए हेयर स्‍टाइल
गोल आकार वाले चेहरे पर नीचे से गोल शेप वाले बाल अच्‍छे लगते हैं। जिन लड़कियों या महिलाओं का राउंड फेस है उनके लिए ऐसा हेयर स्‍टाइल सबसे अच्‍छा माना जाता है। 
जिसमें बालों की लंबाई ठोढ़ी से नीचे तक हो और उनका आकार नीचे से गोल हो। इस तरह की हेयर स्‍टाइल आपके चेहरे पर अच्‍छी लगेगी। गोल चेहरे पर बालों को कर्ली लुक देने से परहेज करें।
ओवल शेप चेहरे के लिए
ओवल शेप वाले चेहरे पर वैसे तो सभी तरह का हेयर स्‍टाइल सूट करता है। यदि आपके चेहरे की बनावट ओवल यानी अंडाकार आकृति की है तो आप छोटा बालों का भी चुनाव कर सकती हैं। यदि आप लंबे बालों को पसंद करती हैं तो ये भी आप पर सूट करेंगे। आपके बाल घुंघराले और पतले हैं तो ऐसे में ब्‍लंट कटिंग नहीं कराना चाहिए।
चौकोर चेहरे का हेयर स्‍टाइल
चौकोर चेहरे की बनावट वाले लोगों को मजबूत माना जाता है। चौकोर फेस होने पर आप छोटे या मीडियम बालों वाली हेयर स्‍टाइल का चुनाव आराम से कर सकती हैं। यह चेहरे पर अच्‍छी लगेगी और इससे आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। छोटे बालों का मतलब यह नहीं कि आप ठोढ़ी तक के हेयर स्‍टाइल का चुनाव कर लें।
दिल के आकार वाला चेहरा
यदि आपके चेहरे का आकार दिल जैसा है तो ठोढ़ी तक की लंबाई वाले या फिर इससे ज्‍यादा लंबाई वाली हेयर स्‍टाइल आप पर अच्‍छी लगेगी। यदि आपके बालों की लंबाई कम है तो ऊपर के बालों को मुलायम रखने की कोशिश करें, इन्‍हें ज्‍यादा कसकर न बांधे।
लंबा चेहरा हो तो
यदि आपके चेहरे का आकार लंबा है तो अपना हेयर स्‍टाइल ऐसा रखें जिसमें चेहरे पर कम से कम बाल आएं। लंबे चेहरे वाली लड़कियों पर छोटे और मीडियम लंबाई वाले बाल ज्‍यादा फबते हैं। कम लंबाई वाले बालों के लिए आप ठोढ़ी तक के बालों का चुनाव कर सकती हैं। यदि आपके चेहरे का आकार लंबा और बाल घुंघराले हैं तो हेयर स्‍टाइल का चुनाव सोच समझकर करें।

संबंधित ख़बरें