Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

घर पर इस तरह बनाकर लगाएं काजल

घर पर इस तरह बनाकर लगाएं काजल
Share
Whatsapp
Publish Date:04 September 2018 09:52 AM

काजल आंखों की खूबसूरती बढ़ाने में अहम रोल अदा करता है। इसको लगाने से आंखें बड़ी और अट्रैक्टिव लगती हैं। इसके बिना लड़कियों का मेकअप अधूरा सा लगता है। वैसे तो मार्किट में कई तरह काजल आपको आसानी से मिल जाएंगे। मगर कई बार बाजारी काजल को लागने से आंखों में रिएक्शन होने लगता है। एेसे में आप घर पर ही काजल बना कर लगा सकते हैं। आज हम आपको घर में काजल बनाने का तरीका बताएंगे। 
सामग्री:- 
बादाम- 5 
एलोवेरा जेल- 3 टीस्पून
नारियल तेल-3 टीस्पून
ट्विज़र 
लाइटर
प्‍लेट या सेरेमिक कटोरी 
एेसे बनाएं काजल:-
1. सबसे पहले ट्विजर में कुछ बादाम लें। फिर लाइटर की मदद से बादाम को कम से कम 10 मिनट तक जला लें। मगर ध्यान रहे जब यह जल रहे हों तो इसके नीचे सेरेमिक प्लेट या कटोरी जरूर रख लें। 
2. अब जले हुए बादामों को बारिक पीस लें। 
3. फिर बारिक पाउडर में 3 टीस्पून एलोवेरा जेल, टीस्पून नारिलय तेल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
4. आपका काजल बनकर तैयार हैं। इसको एयरटाइट गिलास जार में डालकर रख लें। जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करें। 
 

संबंधित ख़बरें