Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

नाश्ता में बनाकर खाएं Egg Tacos

नाश्ता में बनाकर खाएं Egg Tacos
Share
Whatsapp
Publish Date:31 August 2018 10:47 AM

अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ स्पैशल बनाने की सोच रही हैं तो Egg Tacos आपके लिए बिल्कुल सही ऑप्शन है। टेस्टी होने के साथ-साथ यह आपके परिवार के लिए बेहद हैल्दी भी है। खाने में टेस्टी और स्पाइसी एग टैकोस को बनाना भी मुश्किल नहीं है। तो चलिए जानते हैं नाश्ते में हैल्दी और मजेदार एग टैकोस बनाने की रेसिपी।
सामग्री:
प्याज- 1 (बारीक स्लाइज में कटे हुए)
ऑलिव ऑयल- 2 टेबलस्पून
मक्खन- 4 टेबलस्पून
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च- स्वादानुसार
अंडे- 8 (फेंटे हुए)
हरी मिर्च- बारीक कटी हुई 
चीज- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
चिली फ्कैक्स- 1 टीस्पून
टाको शेल्स- 8 (बड़े साइज के)
विधि:
1. सबसे पहले पैन में 2 टेबलस्पून गर्म करें अब इसमें 4 टेबलस्पून मक्खन डालकर पिघला लें।
2. इसमें बारिक कटे प्याज डालकर धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब इसमें ऊपर नमक और काली मिर्च बुरकें।
3. दूसरे पैन हल्का-सा मक्खन गर्म करके उसमें में 8 फेंटे हुए अंडे, 1 कप कद्दूकस किया हुआ चीज, 1 टीस्पून चिली फ्लैक्स, बारीक कटी हरी मिर्च और भुने प्याज डालकर पका लें।
4. अब इस मिश्रण को टाको शेल्स में डालें।
5. आपको Egg Tacos बनकर तैयार हैं। अब आप इसे सालसा या सॉस के साथ सर्व करें।
 

संबंधित ख़बरें