Breaking News New

हरतालिका तीज पर दिखना है डिफरेंट तो अपनाएं साड़ी पहनने का ये स्टाइल

हरतालिका तीज पर दिखना है डिफरेंट तो अपनाएं साड़ी पहनने का ये स्टाइल
Share
Whatsapp
Publish Date:12 September 2018 04:43 PM

हरतालिका तीज 2018 12 सितंबर को है। हर महिलाएं खूब साज-श्रंगार करती हैं। पारंपरिक परिधान पहनती हैं, साड़ी भी इसमें शामिल है। ज्यादातर महिलाएं इस दिन साड़ी ही पहनती हैं।
आप चाहें तो साड़ी लुक में सबसे अलग नजर आ सकती हैं। इसके लिए आपको अपने साड़ी पहनने के अंदाज में बदलाव लाना होगा। इन दिनों अलग-अलग तरह से साड़ी को पहनने के स्टाइल ट्रेंड में हैं। 
पैंट ड्रेपिंग 
अगर आप साड़ी को मॉडर्न टच देना चाहती हैं तो पैंट ड्रेपिंग स्टाइल अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस स्टाइल में साड़ी पैंट, लेगिंग्स या जेगिंग्स के साथ पहनी जाती है और फिर साड़ी के स्टाइल में ड्रेप किया जाता है।
धोती ड्रेपिंग 
धोती साड़ी स्टाइल काफी पुराना और साड़ी स्टाइल में एवरग्रीन माना जाता है। बॉलीवुड में एक्ट्रेस सोनम कपूर से लेकर शिल्पा शेट्टी तक अकसर इसी स्टाइल में साड़ी पहने हुए नजर आती हैं। इसमें भी लोअर वियर में लेगिंग ही पहनी जाती हैं, लेकिन साड़ी को कुछ इस तरह ड्रेप किया जाता है कि यह देखने में धोती लुक देती है।
बेल्ट साड़ी
जिन्हें साड़ी पहनने के अलग तरीके नहीं आते हैं, लेकिन फिर भी वह साड़ी में एक मॉडर्न लुक चाहती हैं तो बेल्ट साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इसमें पहले नॉर्मल तरीके से साड़ी पहनें। इसके बाद इसके लुक को बेहतर करने के लिए थिन, ब्रॉड बेल्ट साड़ी के ऊपर पहन लें। इससे काफी अच्छा लुक मिलता है।
साड़ी विद लहंगा 
आजकल साड़ी को सिर्फ पैंट्स के साथ ही नहीं पहना जाता बल्कि स्कर्ट और लहंगे के साथ भी पहना जाता है। कुछ समय पहले तक जहां साड़ी को लहंगा स्टाइल में ड्रेप किया जाता था, वहीं इन दिनों स्कर्ट के साथ भी पहना जा रहा है। यह स्टाइल नई दुल्हनों पर खूब फबता है। 
रेट्रो स्टाइल 
फैशन के गलियारों में अकसर पुराना फैशन फिर लौटकर आता है। ऐसा ही रेट्रो स्टाइल साड़ी के साथ भी है। आप अपनी शिफॉन साड़ी को रेट्रो स्टाइल में पहनकर एक अलग लुक पा सकती हैं। पिछले कुछ समय से महिलाएं इस स्टाइल को काफी पसंद कर रही हैं। साड़ी ड्रेपिंग का यह स्टाइल देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।
स्कार्फ स्टाइल ड्रेपिंग
स्कार्फ स्टाइल ड्रेपिंग साड़ी में पल्लू पर प्लीट्स नहीं बनाई जाती, बल्कि प्लीट्स के जगह पर गर्दन के चारों तरफ इस तरह लपेटा जाता है कि देखने में यह स्कार्फ की तरह नजर आता है। आप स्कार्फ साड़ी स्टाइल के साथ बेल्ट और फंकी ज्वेलरी भी पहन सकती हैं। 
गाउन स्टाइल फ्लोर लेंथ साड़ी 
आपने साड़ी गाउन के बारे में तो कई बार सुना होगा लेकिन अगर आपके पास साड़ी गाउन नहीं है तो भी आप अपनी नॉर्मल साड़ी को गाउन स्टाइल फलोर लेंथ की तरह पहन सकती हैं। साड़ी ड्रेपिंग के इस स्टाइल में प्लीट्स को आगे की तरफ इस तरह क्रिएट किया जाता है कि वह जमीन को टच करके एक गाउन का लुक देती है।
 

संबंधित ख़बरें